Blog ये दौलत-ओ-शोहरत भला किस काम की मेरे..

ये दौलत-ओ-शोहरत भला किस काम की मेरे,
कुछ देना ही है तो
उनके सुर्ख़ लबों की मेरे होंठो पे एक निशानी दे दो.......१
ये ताज-ओ-हरम की भला क्या मुझको जरूरत,
कुछ देना ही है तो
बिखरी ज़ुल्फ़ों के साये में लिपटी एक शाम दे दो......२
ये दीन-ओ-ईमान की अहमियत भला मैं क्या जानूँ,
कुछ देना ही है तो
उनके गोरे हाँथो पे रची मेहँदी में मेरा नाम दे दो........३
ये इत्र-ओ-शबाब का हुनर भला मैं क्या जानूँ,
कुछ देना ही है तो
उनके मखमली ज़िस्म की खुशबू में तर हमाम दे दो......४
ये आराइश-ओ-रानाइयों का भला मैं लिहाज़ क्यों करूँ,
कुछ देना ही है तो
उनके बाहोँ की नक्काशी में मुझे आराम दे दो........५
ये रौब-ओ-रुआब की क़ीमत भला मैं क्या जानूँ,
कुछ देना ही है तो
हर रोज उनसे मुलाकात का मुझको एहतराम दे दो......६
ये शोख़ी-ओ-शबनम से भला क्या वास्ता मेरा,
कुछ देना ही है तो
उनकी हसरत में मेरी चाहत का एक अरमान दे दो......७
ये इल्म-ओ-हुनर से भला क्या इत्तिफ़ाक मेरा,
कुछ देना ही है तो
उनकी चेहरे पे मुझे सोचकर एक इब्तिसाम दे दो.......८
ये गुल-ओ-बहार की भला क्या आरजू मुझको,
कुछ देना ही है तो
उनकी साँसों में मेरी साँसों को एक नया आयाम दे दो......९

Comments

Popular posts from this blog

Blog चाहो तो चन्द साँसों की रिश्वतें ले लो...

Song 1. Mera maahi mainu vekhan de..