Song 12 ख़्वाहिशें हैं बादल की तुझपे बरस जाने की..

ख़्वाहिशें हैं बादल की
तुझपे बरस जाने की,
बूंदों के बहाने ही
तुझसे लिपट जाने की……..१
चन्दा भी ये जलता है
तेरे हुस्न से सनम,
कोशिशें ये करता है
तुझको देख पाने की……..२
डर मुझको लगता है
इन दुनिया वालोँ से,
साजिशें ये करते हैँ
तुझको, मुझसे चुराने की……..३
कैसे मैं ये सोचूँ भी
तेरे बिना जियूँगा,
जन्मों की चाहत थी
तुझे अपना बनाने की……..४
लाख जतन किये
कितनी ठोकर मैने खायी है,
तब तू मिला है मुझको
जैसे रात हो पूनम की………५
दिल का सुकून है तू
साँसों का करार है,
बोलो कैसे सोचूँ भी मैं
तुझे भूल जाने की………..६
रातोँ की ख़ामोशी है तू
दिन का उजाला है,
सोचो क्योँ न करूँ मैं
इबादतें साथ निभाने की……..७
दर्द में आराम है तू
जन्मों का प्यार है,
फिर कैसे सुन लूँ
मैं बातेँ जमाने की………८
इश्क़ किया है मैने
साथ निभाऊंगा,
ऐसे कैसे जाने दूँ मैं
तू हक़ीक़त है मेरे हर ख़्वाब की……९
नूर तेरा फबता है
रौब तेरा चलता है,
बातेँ दुनिया करती है
हद से गुजरने की………..१०

Comments

Popular posts from this blog

Song 1. Mera maahi mainu vekhan de..

Blog चाहो तो चन्द साँसों की रिश्वतें ले लो...

Song 8 मुद्दत हुयी लुटेरे, चाँद नहीँ देखा मैने..