Song 9 तेरी आँखों ने भी मुझको पिलायी होगी..

तेरी आँखों ने भी मुझको पिलायी होगी,
आखिर यूँ ही तो नहीँ मैं शराबी हुआ हूँ……१
तुमने कोई जुल्फ खुली छोड़ दी होगी,
आखिर यूँ ही तो नहीँ मैं बहका हुआ हूँ……२
कभी तेरे लबों की शोखियाँ नजर आयी होंगी,
आखिर यूँ ही तो नहीँ मैं दीवाना हुआ हूँ……३
कोई बात तो तूने मुझसे छुपाई होगी,
आखिर यूँ ही तो नहीँ मैं पागल हुआ हूँ…….४
किसी गैर का ख़्याल तू अपने जेहन में लायी होगी,
आखिर यूँ ही तो नहीँ मैं गुम-शुम हुआ हूँ……५
कभी बे-पर्दा हो तू मेरे सामने आयी होगी,
आखिर यूँ ही तो नहीँ मैं बेदम हुआ हूँ………६

Comments

Popular posts from this blog

Blog चाहो तो चन्द साँसों की रिश्वतें ले लो...

Song 1. Mera maahi mainu vekhan de..

Blog ये दौलत-ओ-शोहरत भला किस काम की मेरे..