Song 9 जो बेवफा है, वही तड़पे..
जो बेवफा है, वही तड़पे
अगर इश्क में तो अच्छा होगा
हमने हर डगर पर की है वफ़ा
फिर भी न जाने क्यों
तू मुझको दगा दे रहा है
ये तो बता
आखिर क्यों भला तू मुझको सजा दे रहा है………..१
मालूम तुझको भी है
मालूम तुझको भी है
मोहब्बत के कानून सारे,
एक तेरी खातिर मैने
हारे हैं अपने अरमान सारे,
फिर भी न जाने क्यों
तू मुझसे खफ़ा हो रहा है
ये तो बता
आखिर क्यों भला तू मुझको सजा दे रहा है…….२
कसमे निभायी मैने
कसमे निभायी मैने
सारे वादे निभाये,
सारी रश्में निभायी मैने
अपने सारे इरादे भुलाये,
फिर भी न जाने क्यों
तू मुझपे बेरहम हो रहा है
ये तो बता
आखिर क्यों भला तू मुझको सजा दे रहा है………३
तेरी खुशी में खोया
तेरी खुशी में खोया
रातों को मैं न सोया,
तेरी हँसी की खातिर
छुप-छुप कर मैं हूँ रोया,
फिर भी न जाने क्यों
तू मुझसे बेफिकर हो रहा है,
ये तो बता
आखिर क्यों भला तू मुझको सजा दे रहा है…….४
सबको है छोड़ा मैने
सबको है छोड़ा मैने
एक तुझको पाने को,
खुद को है भूला मैने
तुझे याद रखने को,
फिर भी न जाने क्यों
तू मुझसे जुदा हो रहा है,
ये तो बता
आखिर क्यों भला तू मुझको सजा दे रहा है……..५
कितनी रातें बितायी मैने
कितनी रातें बितायी मैने
जाग कर तेरी यादों में,
जीना है सीखा मैने
डूबकर तेरी आँखों में,
फिर भी नजाने क्यों
तू मुझपे जफ़ा कर रहा है,
ये तो बता
आखिर क्यों भला तू मुझको सजा दे रहा है………६
Comments
Post a Comment